24 दिन में तीन दुर्घटना,सात दिसम्बर को एक युवक की हुई थी मौत।
दुर्घटना का कारण नहर पर बना पुल मोड़ पर हैं।
(न्यू सूर्या टाइम) जनपद महराजगंज के सिंदुरिया से बागापार को जाने वाले रोड़ ग्राम सभा कसमरिया बाल्मीकि चौराहे पर मधुबनी माइनर नहर के पुल पर रेलिंग न होने आये दिन दुर्घटना हो रही है। यह रोड़ सिंदुरिया से झनझनपुर बागापार रनियापुर से होते हुए लेहड़ा मंदिर को जाने वाली तक बन तो गई लेकिन पुलियों का चौड़ीकरण रेलिंग विहीन पुलिया सम्बंधित विभाग या सम्बंधित ठिकेदारो ने सही कराने का जहमद नहीं उठाया। जबकि इस सड़क से बिहार तक के लोगो का आना-जाना लगा रहता है।इस सड़क से पिपरा कल्याण खजुरिया , कसमरिया ,अरनहवा, नदुआ, बसंतपुर,बागापार, बिजयपुर ,फुरसतपुर, आदि दर्जनों गांवों के लोग व स्कूली बच्चों का आना जाना लगा रहता है।
1- बाल्मीकि चौराहे पर सोमवार की शाम एक युवक बाइक के साथ रेलिंग बिहीन पुलिया से पानी से भरी मधुबनी शाखा नहर में गिर गया। मौके पर जूटे ग्रामीणों ने युवक व बाइक को बाहर निकाला।
चौक थाना क्षेत्र के दरहटा निवासी युवक अनिल शर्मा अपने घर से सिंदुरिया अपने मौसी के घर जा रहा था कि कसमरिया के पास बाल्मीकि चौराहे पर रेलिंग बिहीन पुलिया पर उसकी बाइक असंतुलित हो जाने से नहर के निचे गिर गया, पानी अधिक होने से युवक को मामूली चोट लगी है। ग्रामीणों ने बाइक एवं युवक को रस्सी से बांध कर नहर के बाहर निकाला। नहर की पानी में भीगने के कारण ठंड से कांप रहे युवक को ग्रामीणों ने अलाव जलाकर उसकी जान बचाई।
2- सात दिसम्बर को बिहार प्रांत के ग्राम सभा नौतनवा थाना सेमरा का रहने वाला देवनारायण उम्र 42 वर्ष उसी नहर में रेलिंग न होने से गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई वह अपने मां बाप का एकलौता पुत्र था।राइस मिलों पर बोरा सिलकर गुजारा करता था।
3- 17 दिसम्बर को सुबह एक पिकअप मुर्गी लादकर चौक क्षेत्र के एक फार्म से लेकर सिसवा क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहा था। तभी नहर पर रेलिंग विहिन पुलिया से नहर में गिर गया। जिससे ड्राइवर की जान तो बच गया लेकिन6 से 7 कुंटल मुर्गी मर गई।
इन घटनाओं को देख स्थानीय लोगों व रहागीरो में नाराजगी है। जिसमें जयनेद्र पटेल,टिंकू, पूर्व प्रधान व गला व्यवसाय सम्पूर्णानंद पटेल, बिहारी यादव, सुबास मद्धेशिया, अखिलेश मद्धेशिया ग्राम प्रधान कसमरिया संदेश पटेल,रामेश्वरम प्रसाद जगदम्बा प्रजापति,आदि।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार
