सिंदुरियाथाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से आज दिनाँक 08 फरवरी 2026दिन रविवार को युवती को भगाने व जान से मारने का मामला प्रकाश मे आया है।सूत्रों के मुताबित आपको बता दे कि युवती के पिता ने बताया कि हमारी लडकी जे एन एम की कोर्स गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय गोरखपुर से कर रही है। मेरी लडकी को सिंदुरिया निवासी अब्दुल्ला आते जाते बात करने के लिये परेशान करता रहता था। रविवार को सुबह लगभग सात बजे बहला फुसला कर भगा ले गया। जब मै अपने लडकी के विषय मे अब्दुल्ला के घर सिंदुरिया पूछने गया तो वहां उसका दोस्त अरबाज ने मुझे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी और जान मारने की धमकी दी।
इस सम्बन्ध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि युवती के पिता के तहरीर के आधार पर अब्दुल्ला व अरबाज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाई कि जा रही है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार न्यू सूर्या टाइम सिंदुरिया महराजगंज
