कोतवाली थाना /जनपद महराजगंज (न्यू सूर्या टाइम)जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन मे चला बैंक चेकिंग अभियान रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के उपरांत आज दिनाँक 02 फरवरी 2026 दिन सोमवार को बैंक खुलते ही सदर कोतवाली पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बैंकों के अंदर एवं बाहर संदिग्ध व्यक्तियों, आने-जाने वाले ग्राहकों तथा वाहनों की सघन जांच की गई।
पुलिस कर्मियों द्वारा बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा गार्डों की तैनाती तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। बैंक प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।
इस अभियान का उद्देश्य बैंकिंग लेन-देन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। आम जनता से भी अपील की गई कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दिया जाय।
सह संपादक शिवेन्द्र गौतम न्यू सूर्या टाइम महराजगंज

