थाना सिंदुरिया/महाराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)। स्थानीय थानाक्षेत्र के रामपुरमीर गाँव में जमीन पैमाइश को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गया,आरोप है कि पूर्व प्रमुख व उनके बेटे बुरी तरह मारपीट किए जिनके खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक आपको बता दे की प्रियंका पटेल पत्नी हरेन्द्र पटेल ने तहरीर में लिखा है कि दिनाँक 01 फरवरी 2026 दिन रविवार समय लगभग 2 बजे दोपहर में प्रार्थीनी के गांव के ही रामनिवास यादव पुत्र रामबचन यादव और रजनीश यादव व मनीष यादव पुत्र रामनिवास यादव व रामनिवास यादव के साले के पुत्र मंजेश यादव प्रार्थीनी के जमीन पर जबरजस्ती पार्क बनवाने के लिये नाप जोख करने लगे,प्रार्थीनी व उसके पुत्र अर्पित पटेल पुत्र हरेन्द्र पटेल नाप जोख का विरोध किये तो उपरोक्त चारो मुल्जिमान प्रार्थीनी व उसके पुत्र को गाली गुप्ता देते हुए कहने लगे की साले प्रधान मेरे पक्ष का है। बात और बढ़ी तो उपरोक्त मुल्जिमान एक राय होकर प्रार्थीनी व उसके पुत्र को लात मुक्का डण्डो से दौड़ा दौड़ाकर मारा पीटा जिससे
प्रार्थीनी जमीन पर गिर गई ।आरोप है कि प्रियंका खींचतान में अर्धनग्न हो गयी और इसके बावजूद विपक्षियों ने जमीन पर गिराकर प्रार्थीनी को लात मुक्को डण्डों से मारे पीटे जिससे अर्पित पटेल के दाहिने आंख व शरीर पर काफी चोटें आई । इस सम्बन्ध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत अग्रिम बिधिक कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार न्यू सूर्या टाइम महराजगंज
