सिंदुरिया थाना/महराजगंज सिंदुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कसमरिया (बाल्मिकी)चौराहा स्थित मधुबनी शाखा नहर के रेलिंग विहीन पुलिया है जहां आये दिन दुर्घटना होती रहती है अभी 10 दिन भी नही बिता की मंगलवार की सुबह करीब 5,30 बजे एक मुर्गी लदी पिकअप नहर में गिर गयी।हालाकि किसी के हताहत होने की खबर नही है लेकिन करीब पांच कुंतल मुर्गियां मर चुकी थी। 
दरअसल चौक थानाक्षेत्र के धीरेन्द्र प्रताप सिंह के मुर्गी फार्म से 10 कुंतल मुर्गी लोड करके पिकअप UP 56 AT 35 69 जहदां जा रहा था।कसमरिया (बाल्मिकी चौराहा) पर कुहरे में रेलिंगविहीन पुलिया से नहर में जा गिरी।पिकअप ड्राइवर शैलेश कुमार ने बताया कि सुबह में मुर्गी लोड करके जा रहे थे कि कोहरे की वजह तथा पुलिया पर रेलिंग न होने के कारण अचानक गाड़ी नहर के पुल से नीचे गिर गई और पलट गई जिससे काफी नुकसान हुआ है।जेसीबी मशीन से मुर्गी लदी पिकअप को बाहर निकाला गया
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)महराजगंज
मो.9919195526
