मिठौरा ब्लॉक/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) मिठौरा ब्लॉक के पिपरा कल्याण में नाली का गंदा पानी सड़क पर आने से ग्रामीणों में कहा सुनी होने लगी जो बवाल होते होते बच गया।
दरअसल पिपरा कल्याण में सिंदुरिया-झंझनपुर मार्ग पर नाली का गंदा पानी पसर गया था जिसको लेकर ग्रामीणों में तनातनी हो गयी।चंद्रशेखर,भदई,मकालू,हरिश्चन्दर,रामप्रीत आदि ग्रामीणों ने बताया कि नालियां सफाई के अभाव में भरी पटी हैं,सफाईकर्मी आते तो हैं लेकिन आगे से नाली को बंद कर दिया गया है जिससे गन्दा पानी सड़को पर बह रहा है।ग्रामप्रधान संतोष पटेल ने बताया कि नालियों कि सफाई के स्वयं ग्रामीण जिम्मेदार हैं सफाईकर्मी रोज आते है इस सम्बंध में मुझसे कोई लेना देना नही है।सहायक विकास अधिकारी सुरेशचंद्र कन्नौजिया ने बताया मामला सज्ञान में है जल्दी ही रोस्टर लगाकर नाली की सफाई करा दिया जाएगा।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)महराजगंज
मो.9919195526
