ठूठीबारी कोतवाली/ महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बोदना (टोला) नौडिहवां की रहने वाली महिला का शव आज दिनांक 18 दिसंबर 2024 को गांव के ही पोखरे में मिला
जैसे ही इसकी जानकारी घर वालो को मिली तो घर में कोहराम मच गया जहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी
सुत्रों के मुताबिक आपको बता दे की ठूूूूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बोदना निवासी सुमन्त सहानी पुत्र लालबहादुर सहानी जो रोजगार के सिलसिले में बाहर है जो दिनांक 11 दिसंबर 2024 को रात्रि में पूनम अपने बच्चों सहित घर में खाना खाकर सोयी थी।
मेरे माता-पिता भी घर में सोये थे। सुबह जब मेरे माता-पिता जगे तो देखा बच्चे बिलख-2 कर रो रहे हैं और मेरी पत्नी पूनम न तो घर में है और न ही बिस्तर पर है।
(मृतका की फाइल फोटो)
परिजन मेरी पत्नी का काफी खोजबीन किये लेकिन पत्नी पूनम का कहीं अता पता नहीं चला। आशंका है कि पुरानी मुकदमे की रंजिश को लेकर मेरे ही गांव के कुछ लोगों द्वारा मेरी पत्नी को घर से अगवा करके हत्त्या कर लाश को पोखरें में फेंक दिए हो। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र कुमार ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा वहीं परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)महराजगंज
