इसके पहले भी कई बार इस रेलिंग विहीन पुलिया से वहां नहर में कई लोग गिर चुके है तथा कइयों ने अपनी जान गवां दी है।
थाना सिंदुरिया/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा कसमरिया के बाल्मीकि चौराहा(खजुरिया)पर बीतीरात एक व्यक्ति नहर पर बने रेलिंगविहीन पुलिया से नहर में गिरकर मर गया।सुबह जब आस पास के दुकानदार नित्यक्रिया हेतु जगे तो एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित नीचे गिरा पाया,धीरे धीरे खबर आग की तरह फैल गयी किसी ने सिंदुरिया पुलिस को सूचना दिया,मौके से पहुची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई।थोड़ी देर बाद मृतक की पहचान देवनारायन काजी पुत्र राजकुमार (42)निवासी नौतनवा थाना सेमरा जिला पश्चिमी चंपारण,विहार के रूप में हुई जो सिंदुरिया थाना क्षेत्र के किसी राइसमिल पर काम करता था।मृतक दो बहनों में इकलौता भाई था मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था
इस संबंध में सिंदुरिया थानाथयक्ष अखिलेश वर्मा से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायनामा की कार्यवाई पूरी कर पीएम हेतु जिला चिकित्सालय महराजगंज भेज दिया गया है।
संवाददाता दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज
mo.9919195526
