(जनपद महराजगंज/(न्यू सूर्या टाइम)/ (चौक थाना) अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर चौक पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध मार -पीट , एससी एसटी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
सूत्रों के मुताबित आपको बता दे की न्यायालय में दाखिल वाद में इन्दला देवी निवासिनी सिहुली परसा ने बताया कि हमारे गांव के रोजगार सेवक नन्हे मद्धेशिया ने हमारे घर आकर बताया कि तुम्हारा आवास आया है और 30 हजार रुपए खर्च पड़ेगा और दो तो मैंने कहां कि हमारे पास इतना पैसा नहीं है।हम गरीब महिला हूं। जब हमारा मकान पास हो जायेगा तो कुछ खर्च पानी दे सकतीं हूं। जबकि नन्हे मद्धेशिया के जगह उनका भाई रोजगार सेवक का कार्य करता है और वह स्वयं दवा कम्पनी में एम आर का काम करता है। और अपने भाई रोजगार सेवक का हस्ताक्षर कर पूरा काम पिंटू उर्फ दानवीर करता है। मेरे और गांव वालों द्वारा जब इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई और जांच शुरू हुई तो इसी बात की खुन्नस खायें बीते 28 फरवरी को नन्हे मद्धेशिया, पिंटू उर्फ दानवीर,गिरधर, महेंद्र,आकाश व विकास मेरे दरवाजे पर चढ़कर मां बहन गाली देने लगे लोगों को गली देने से मना कर रही थी कि लोग आक्रोशित होकर जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारने पीटने लगे। जब मै अपने घर में भागी तो नन्हे व पिंटू दौड़ा कर कपड़ा फाड़ दीयें।मेरे शोर करने पर गाँव के लोगों द्वारा बीच बचाव करने पर लोग धमकी देते हुए कहे कि कहीं शिकायत करोंगी तो फिर मारा जायेगा जिसकी सूचना मेरे द्वारा स्थानीय थाना पर दी लेकिन विपक्षी के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर रजिस्टर डाक से 22 मार्च 2024को पुलिस अधीक्षक महोदय को भी सूचना दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुआ फिर 156 के तहत दाखिल किया तो न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज लिया गया है। थानाध्यक्ष रामचरन सरोज ने न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
