- (न्यू सूर्या टाइम)महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कसमरिया के पास बाल्मीकि चौराहे पर दिनाँक 30/12/2024 सोमवार की शाम एक युवक बाइक के साथ रेलिंग बिहीन पुलिया होने से मधुबनी शाखा नहर में गिर गया। मौके पर जूटे ग्रामीणों ने युवक व बाइक को बाहर निकाला।
सूत्रों के मुताबित आपको बता दे की चौक थाना क्षेत्र के दरहटा निवासी युवक अनिल शर्मा अपने घर से सिंदुरिया अपने मौसी के घर जा रहा था कि कसमरिया के पास बाल्मीकि चौराहे पर रेलिंग बिहीन पुलिया पर उसकी बाइक असंतुलित हो जाने से नहर के निचे गिर गया, नहर में पानी अधिक होने से युवक को मामूली चोट लगी है। ग्रामीणों ने बाइक एवं युवक को रस्सी से बांध कर नहर के बाहर निकाला। नहर की पानी में भीगने के कारण ठंड से कांप रहे युवक को ग्रामीणों ने अलाव जलाकर उसकी जान बचाई।
(मुख्य संपादक दिनेश कुमार न्यू सूर्या टाइम)
