(न्यू सूर्या टाइम)जनपद महराजगंज के विकास खण्ड मिठौरा में एडियो पंचायत विनय कुमार पाण्डेय ने वृहस्पतिवार को अपना पदभार अधिनस्थ कर्मचारियों के बीच ग्रहण किया। इसके पूर्व इसी पद पर विकास खण्ड निचलौल में तैनात रहे। मिठौरा में तैनात एडियो पंचायत सुरेशचंद्र कन्नौजिया का स्थानांतरण सिसवा ब्लाक में हों जाने के कारण श्री पाण्डेय की तैनाती मिठौरा में किया गया। इनकी तैनाती पर समस्त ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सफाई कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बुके देकर स्वागत किया किया गया विनय पाण्डेय ने कहा कि इस ब्लाक से हमारा पुराना रिश्ता है। विकास कार्यों से सम्बंधित जो भी समस्या होगी हम त्वरित निस्तारण का प्रयास करेंगे।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार महराजगंज
