(न्यू सूर्या टाइम) जनपद महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र ग्राम सभा भेड़िया में कुत्ते को मारने को लेकर दो पक्षों में मार-पीट का मामला प्रकाश में आया है।
भेड़िया निवासिनी संध्या देवी ने सिंदुरिया थाना पर तहरीर देकर बताया कि हमारा लड़का गोलू शनिवार को सुबह दस बजे घर आ रहा था।गांव के ही आदित्य और पायल हमारे लड़के को मारने लगे कि हमारे कुत्ते को क्यो मारे हो। गांव के बीच बचाव से दोनों वहां से गये और जातें समय धमकी देते हुए गये।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के द्वारा बताया गया की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)महराजगंज
