जनपद कानपुर(न्यू सूर्या टाइम) जनपद कानपुर क्षेत्र के थाना जूही के कुछ ही दूरी पर दिनांक 17 अप्रैल 24 को दिनदहाड़े लुटेरों ने आनंदपुरी पुलिस चौकी के चंद कदम पर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए पीड़ित थाना जूही पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग किया परंतु पुलिस लूट की घटना को दबा दिया लूट की घटना की एफआईआर दर्ज न करके अमानत में खयानत करने की रिपोर्ट दर्ज किया मिली जानकारी के अनुसार आज पीड़ित कैलाश वर्मा पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जंगली देवी मंदिर से दर्शन करके वापस लौट रहा थे कि आनंदपुरी पुलिस चौकी से 10 क़दम पर तीन लोगों ने रोक कर अपने आप को पुलिसकर्मी बताते हुए कहां की एक व्यक्ति को चाकू मारी गई है
जिसकी हम जांच कर रहे हैं तुम जो हाथ में अंगूठी पहने हो उतारो उसकी जांच होगी मना करने पर जबरन अंगूठी निकाल लिया पीड़ित ने घटना की जानकारी 112 पुलिस को व थाना जूही पुलिस को दिया पुलिस पीड़ित को साथ लेकर सीसीटीवी फुटेज चेक किया लुटेरे व बाइक की फोटो पुलिस ने निकाला पीड़ित को थाने से घर भेज दिया कहा की एफआईआर दर्ज हो जाएगी तो सूचना देगे परंतु पीड़ित को कोई सूचना नहीं दी गई पीड़ित ने ऑनलाइन एफआईआर देखा तब पीड़ित को पता चला कि एफआईआर में पुलिस ने खेल कर दिया पीड़ित कैलाश वर्मा अपनी बेटी बबीता वर्मा के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय जाकर थाना जूही पुलिस की शिकायत करते हुए मुकदमे की विवेचना अन्य थाने से कराने की मांग कि है।
रिपोर्ट दिनेश कुमार न्यू सूर्या टाइम मुख्य संपादक
