ब्लाक घुघली/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) दलितों व पिछड़ों के मसीहा बाबा साहब जी का याद पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महु में 14 अप्रैल 1891 में एक दलित महार परिवार हुआ था हम बात करते हैं महाराजगंज जनपद के घुघुली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा भरवलिया में आज दि०-१४अप्रैल 2024को बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जन्मदिन को बड़े हर्ष और उल्लास से ग्राम सभा भरवलिया के लोगो द्वारा “विश्व रत्न परमपूज्य बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर युवा संगठन समिति के द्वारा बाबा साहब के जन्मदिन को मनाया गया।
तथा भव्य व आकर्षक रैली निकाली गई। बाबा साहब भगवान बुध्द , की मानव प्रतिमा के द्वारा आकर्षित झांकी निकाली गई। यह रैली ग्राम सभा भरवलिया से पोखरभिन्डा व पटखौली एवं पिपरिया होते हुए शाम को अपने ग्राम सभा भरवलिया में अस्थगित हुई।रैली समापन समारोह में समिति संस्थापक विनय कुमार, अध्यक्ष श्रद्धेय दुर्गेश मणि, उपाध्यक्ष गिरिजेश कुमार, समिति सदस्य व व्यवस्थापक -संजीव कुमार,राहुल, विषेश मणि, अम्बरीष,अमृत, गंगा सागर, गोरखनाथ, सुबास,रुदल,रामा, आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :दुर्गेश मणि (न्यू सूर्या टाइम) घुघुली ब्लॉक प्रभारी महाराजगंज
मो.8543008343
