थाना चौक/ महाराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद महाराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा विजयपुर में दलितों के मसीहा और भारत संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति को कुछ दबंगों द्वारा नाक और अंगुली को तोड़ दिया गया सूत्रों के मुताबिक महाराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा विजयपुर में महामाया बुद्ध विहार स्थित है।
जहां हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 14 अप्रैल को बाबा साहब कि जयंती मनाया जाएगा घटना 11 अप्रैल 2024 को रात में दबंगों द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के नाक और अंगुली को तोड़ा गया और बगल में भगवान बुद्ध की मूर्ति को भी नाक तोड़ दी गई सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया इसकी सूचना तत्काल चौक थाने पर दी गई मौके पर शिओ निचलौल अनुज कुमार सिंह और चौक थाना अध्यक्ष प्रशांत पाठक मय फोर्स गांव में पहुंचकर मामला को शांत कराया और बाबा साहब और भगवान बुद्ध के प्रतिमा को तत्काल बनवाया गया इस संबंध में चौक थाना अध्यक्ष प्रशांत पाठक से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि तहरीर मिली है तहरीर के आधार पर मु०अ०सं० 0076/24 धारा 295 A के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है और ग्रामीणों को समझा बूझाकर कर शांति व्यवस्था की गई है।
रिपोर्ट दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो. 9919195526
