सिंदुरिया थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) सिन्दुरिया थानाक्षेत्र के सिंदुरिया चौराहे पर स्थित महराजगंज जाने वाली सड़क पर संगीता होजरी एंड वस्त्रलाय की दुकान मे बुधवार देर रात शार्ट सर्किट से अचानक आग लग जाने से दुकान के अंदर का सारा कपड़ा एवं होजरी का सामान जल कर खाक हो गया यहाँ तक की अंदर का रैक भी जलकर खाक बन गया।
दुकानदार प्रमोदचंद पुत्र रामबचन सिंदुरिया थाना क्षेत्र के रामपुरमीर गांव का रहने वाला है तथा वह बुधवार की शाम को रोजाना की भांति अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था, आग लगने की सूचना पर भागकर सिंदुरिया आया तबतक उसकी दुकान का सारा सामान धू धु कर जल गई थी।दुकानदार ने बताया की करीब बीस लाख रूपए का नुकसान हुआ है।सूचना पर दमकल एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुँचकर आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तबतक सारा सामान जल चुका था। बगल मे हेयर ड्रेसर की एक दुकान भी जल गई जिसमे तकरीबन अनुमानित क्षति करीब दस हजार बताई गई है जल गई ।आग लगने की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस कर्मी भी पहुँच गए थे।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज
मो.9919195526
