सिन्दूरिया थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज जनपद के जिला अधिकारी ने 20 अप्रेल तक भूसा न बनाने के आदेश के बाद भी धड़ल्ले से चलाये जा रहे स्ट्रा रीपर ।दरअसल खड़ी गेहूं की फसल में आगजनी की घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने 20 अप्रेल तक स्ट्रा रीपर चलाने पर रोक लगा दी थी और स्पष्ट आदेश दिया था कि स्ट्रा रिपर से भूसा बनाने पर संबंधित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, बीट सिपाही, पंचायत सचिव तथा हल्का लेखपाल आदि जिम्मेदार होंगे लेकिन सरकारी फरमान को नजरअंदाज करते हुए स्ट्रा रीपर संचालक धड़ल्ले से भूसा बना रहे हैं।जिससे आगजनी की घटनाये घटित होने की प्रबल संभावना बन रही है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जिलाधिकारी महराजगंज अनुनय झा के दिनाक 20 /4/2024 तक आदेश में भूसा बनाने पर रोक लगा दी गयी थी तो किसके आदेश पर ये रीपर संचालक भूसा बना रहे हैं ।सूत्र बता रहे है कि वृहस्पतिवार को पतरेंगवा,सुकऊ तोला,हरिहरपुर गोबरहिं,कंचनपुर,मोहनापुर आदि सिवानों में स्ट्रा रीपर धड़ल्ले से बिना रोक टोक के भूसा बना रहे हैं।
रिपोर्ट दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम) महराजगंज
मो.9919195526
