जनपद महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद महाराजगंज के चौक थानाक्षेत्र के ग्राम सभा खजुरिया के पूरब सिवान में एक लावारिस मोटरसाइकिल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को लगभग 8:00 बजे प्रातः बकरी चराने गए बच्चों ने देखा कि सुरेश पटेल ग्राम सभा रामपुरमीर के खेत में एक मोटरसाइकिल लावारिस हसलत में देखकर शोर मचाया ,देखते देखते गांव के बहुत से लोग सिवान में मौके पर पहुंच गए जिससे काफी भीड़ एकत्रित हो गई ।ग्रामीणों से स्थानीय थाने में सूचना दी ,सूचना पाकर चौक थाने की पुलिस मयफोर्स सहित मौके पर पहुँचकर गाड़ी की जामातलासी ली तो डिग्गी से आधार कार्ड मिला जो निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुरा के निवासी मोहम्मद परवेज पिता समीम की गाड़ी है।
इस संबंध में चौक थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि मोहम्मद परवेज पिता समीम निचलौल थाना क्षेत्र ग्राम सभा मदनपुर का रहने वाला है मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर UP56AP4016 मिली है लावारिश हालात में मिली जिसे थाने पर लाकर अग्रिम करवाई की जा रही है।
रिपोर्ट :दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो. 9919195526
