जनपद महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज जनपद के सिंदुरिया और चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत इन दिनों धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन और जिम्मेदार खामोश बने हुए हैं ।मालूम हो कि अवैध खनन पर प्रशासन द्वारा रोक लगाकर अवैध खनन करने वाले माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है बावजूद इसके स्थानीय थाने की पुलिस की संलिप्तता से लोडर संचालक और जेसीबी मालिकों के द्वारा धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा है ।इन अवैध मिट्टी खनन कार्यों में संलिप्त खनन माफिया मिट्टी को प्रति ट्राली रु800 से ₹ 900 बेचकर मालामाल हो रहे हैं चौक थाना क्षेत्र के दरहटा, लालपुर ,खजुरिया , व सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कसमरिया, पिपरा कल्याण, सोनवाल नंदाभार, हरिहरपुर पतरेगवा, मोतीपुर, गोबरही, सहित दर्जनों गांवों में बिना सरकारी आदेश के धड़ल्ले से अबैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है।सूत्र बताते है कि जेसीबी मालिक और लोडर संचालक स्थानीय थाने की पुलिस के मिलीभगत से रात के अंधेरे में धड़ल्ले से मिट्टी खनन कार्य को अंजाम दे रहे है,ट्रालियों की खड़खड़ाहट से आमजन की नींद खराब हो रही है।अब सवाल सबसे बड़ा यह है कि आखिर जब खनन कार्य अबैध है तो खनन माफिया किसके आदेश पर क्यों इस कुकृत्य को अंजाम दे रहे हैं।क्या उन्हें तनिक भी शासन और प्रशासन का खौप नही है या यह मान लिया जाय कि इस आचार संहिता में खुली छूट है।
एसडीएम सदर रमेश कुमार ने बताया कि अबैध खनन की सूचना मिल रही है जल्दी ही टीम बनाकर अबैध खनन करने बालो के खिलाफ कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।
रिपोर्ट दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम) महाराजगंज
मो.9919195526
