स्थानीय थाने की संलिप्तता की वजह से एसपी से लगायी न्याय की गुहार
सिंदुरिया थाना/ महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पतरेंगवा सुकऊ टोला निवासिनी बबिता पत्नी पंकज ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अवगत कराया है की उनके पति पंकज उसे सदैव मारते पीटते रहते है, घर से निकालने तथा जान से मारने की धमकी देते है जबकि बबिता के पास 6 और 9साल के दो बच्चे है जो साथ मे रहते है।इस सम्बन्ध मे सिंदुरिया थाने मे पति के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा भी दर्ज है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई और मेरे पति बार बार कहते है मेरा कुछ नहीं होगा. शिकायत कर्ता बबिता ने पत्र मे कहा है की सिंदुरिया थाने पर तैनात एक दरोगा द्वारा मुझे घर खाली करने की धमकी दी जाती है तथा उनके शह पर मेरे पति पंकज, सास सवारी देवी, तथा ससुर द्वारा मुझे प्रताड़ित कर घर से निकला जा रहा है।
पत्र मे कहा की एस आई आशुतोष सिंह द्वारा पुनः थाने पर न आने की हिदायत देते हुए मुझसे जबरिया सुलहनामे पर हस्ताक्षर करवा लिया गया है. आरोप लगाया है की मेरे पति का सम्बन्ध किसी अन्य लड़की से है इस वजह से मुझे तथा मेरे बच्चे को रास्ते से हटाना चाहते है, बबिता ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले मे न्याय की मांग की है।
रिपोर्ट दिनेश कुमार( न्यू सूर्या टाइम) मुख्य संपादक (महराजगंज) मो. 9919195526
