सिंदुरिया थाना/ महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) थाने की साइबर सेल की टीम ने लगातार तीन दिन से ठगी का पैसा वापस करा रही है।एक व्यक्ति से ठगी से की गई बीस हजार रुपये शनिवार को वापस करवा दिया।
जिसकी जानकारी सिंदुरिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे साईबर सेल टीम की महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्या न त्वरित कार्यवाई करते हुये। साइबर ठगी के शिकायत कर्ता सिंदुरिया के क्षेत्र प्रदीप गुप्ता बैक खाते से ठगी हुई बीस हजार रुपये वापस करा दिया।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के द्वारा बृहस्पति को मिठौरा निवासी काजल गुप्ता का 43 हजार, शुक्रवार को आलोक उपाध्याय दो हजार व शनिवार को प्रदीप गुप्ता का 20 हजार रुपये वापस कराया गया। साथ ही साथ लोगों से अपील किया गया की किसी भी अनजान ब्यक्ति को कोई ओटीपी न बताये जाय।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार न्यू सूर्या टाइम सिंदुरिया महराजगंज
