घंटाघर थाना राजघाट/ गोरखपुर(न्यू सूर्या टाइम) जनपद के राजघाट थाना क्षेत्र के घंटाघर में आज दिनांक 30 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को लगभग 12:30 बजे घंटाघर के स्वर्ण व्यवसाई बसंतपुर के निवासी श्री बलिराम जयसवाल जी के स्टाफ से 9.5लाख रुपए की उच्चको की घटना हुई उनका स्टाफ पीएनबी बैंक में रुपए जमा करने जा रहा था, तभी जीएसटी अधिकारी के नाम पर एक व्यक्ति जांच करने लगा और उसके रुपए को गबन कर लिया।
पुलिस ने घटना का संज्ञान में आते ही जांच में जुट गई है..
समस्त व्यापार मंडल , गोरखपुर पुलिस प्रशासन से तुरंत ही इस घटना में संलिप्त अपराधियों को पड़कर सख्त कार्रवाई करते हुए व्यापारी का रुपया दिलाने की मांग करती है।
ज्ञात हो कि पिछले कई वर्षों में इस प्रकार की जितनी भी घटनाएं हुई है वह ज्यादातर कोतवाली और राजघाट के एरिया में ही हुई है
संवाददाता शिवेन्द्र गौतम( न्यू सूर्या टाइम गोरखपुर )
