पिपरा सोनाड़ी /महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरा सोनाड़ी मे आज दिनाँक 25/ जनवरी 2026 दिन रविवार को सुख-समृद्धि, शांति की कामना को लेकर शिव मंदिर प्रांगण से रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा व झांकी निकाल कर किया। जो दोपहर नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से मधूबनी, सोनवल, नंदाभार, खजुरिया, कसमरिया, झंझनपुर चौराहा होते दरहटा केवलापुर पोखरा पर पहुंच कलश में जलभर कर और वापस यज्ञस्थल पहुंचे।
वेद मंत्रो के उच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई। कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम, हर-हर महादेव के अन्य देवी देवताओं के उदघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।यज्ञ मे लगभग 251 कन्याओ ने सर पर कलश उठाया।यज्ञाचार्य पं संजय मिश्र ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर में प्रवचन कर्ता सत्या देवी द्वारा कथा सुनाई जायेगी। रात्रि में शिवशक्ति आदर्श मण्डल परिवार पंचमुखी इटहिया कुआरी सती द्वारा रामलीला का मंचन का कार्यक्रम किया जायेगा। यज्ञ की पूर्णाहुति 2 फरवरी2026 दिन सोमवार को होगा। कलश यात्रा मे मुख्य यजमान नारद गुप्ता, अमरजीत व यज्ञ के अध्यक्ष प्रदुम्मन पाण्डेय,अनिरुद्ध गुप्ता, उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता,नितेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, अखिलेश यादव, ब्रह्मानंद चौधरी, दिलीप गुप्ता,भभूति दीक्षित, चंद्रभान चौधरी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्नी पटेल,अविनाश कुमार,अमित पटेल,शेषमणि कुमार,भोला चौधरी,राजन गुप्ता,अजय चौधरी सहित समस्त ग्रामवासी व भक्तगण उपस्थित रहे।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार न्यू सूर्या टाइम पिपरा सोनाडी महाराजगंज
