👉 जल्द ही नई कार्यकारिणी का होगा गठन, समर्पित सदस्यों को मिलेगा अवसर
जनपद /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद के अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मुख्य इकाई, महिला इकाई की जिला कमेटी/सभी नगरों की नगर इकाइयां किया भंग अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश का नया सत्र 2026-27 व 2027-28 के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय रिपन कंसल जी के निर्देश के अनुसार उत्तर प्रदेश की सभी कमेटिया सत्र के अनुसार चलेंगी।
जिसकी जानकारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद महराजगंज के प्रदेश मंत्री/ जिला प्रभारी अजय राज कसौधन ने दिया।एक सप्ताह के अंदर नई जिला कार्यकारिणी बनाने का निर्देश दिया गया है।
नई जिला कार्यकारिणी बनने तक कार्यवाहक जिला अध्यक्ष के रूप में अनिल कुमार जी कार्य करते रहेंगे।
अब नई कार्यकारिणी में संगठन को जो ज्यादा समय देने वाले,ज्यादा रुचि रखने वाले समर्पित सदस्य को ही संगठन में आगे लाया जायेगा।
सह संपादक शिवेन्द्र गौतम न्यू सूर्या टाइम महराजगंज



