विदाई को लेकर युवक हुआ आक्रोशित मिर्च पावडर और पेट्रोल डालकर जलाने का किया प्रयास
सिंदुरिया/महाराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)।सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल धहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल एक व्यक्ति ने पहले अपने बीवी और परिवार के सदस्यों के ऊपर मिर्च पाउडर फेका उसके बाद पेट्रोल छिड़कर जलाने का प्रयास किया ।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और आग से झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
शुत्रो के मुतावित आपको बता दे की सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरा कल्याण में सोमवार शाम एक सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मुजफ्फरनगर निवासी नीरज कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने घरेलू विवाद और पत्नी पर शक के चलते अपने ससुराल पिपराकल्याण पहुंचकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।सूत्रों के हवाले से नीरज पुत्र ओमप्रकाश निवासी मुज्जफरनगर (अंकित विहार )की शादी कुछ वर्ष पूर्व पिपरा कल्याण गांव निवासी उर्मिला पुत्री छोटेलाल से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती थी। नीरज को पत्नी पर शक था, जिसको लेकर वह अक्सर ससुराल पक्ष से भी उलझता रहता था। सोमवार की रात करीब आठ बजे नीरज ससुराल पहुंचा। घर में पत्नी उर्मिला, ससुर छोटेलाल सास रंभा और साला राकेश मौजूद थे। कहासुनी के बाद नीरज ने पहले मिर्च पाउडर फेंककर घर में अफरा-तफरी मचा दी और फिर पेट्रोल डालकर चारों को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों में चारों गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि आरोपी खुद भी झुलस गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। सिंदुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि रंभा नीरज की जमीन बेचवाकर रुपया लेकर पिपरा कल्याण आयी और जाने का नाम नही ले रही थी। इस सम्बन्ध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि उर्मिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है व घायलों का इलाज अस्पताल मे किया जा रहा है।
मुख्य सम्पादक दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
