थाना सिंदुरिया/ महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के झंझनपुर टोला अरनहवां निवासिनी पार्वती देवी ने बताया कि बीते 18 जनवरी2026 को दिन मे एक बजे मेरे पति भरत शर्मा को तलाशते हुये संदीप वर्मा, संगम वर्मा, सुबाष वर्मा निवासी बरगदही बंसतनाथ वार्ड नम्बर 9 व सोनू उपाध्याय निवासी बागापार आये और जबरदस्ती घर मे घूसकर हमारे पति को तलाशने लगे। हमारी लडकी नेहा ने विरोध किया तो लोगों ने उसे मारने पीटने लगे।और गाली देते हुये जान मारने की धमकी भी दी। घर पर न मिलने पर रास्ते मे हमारे पति अशोक पटेल के वहां मिले जहाँ वह काम करते है। वहीं से उन्हें जबरन अपनी गाडी U P 53 R6241मे उठा ले गये। और जबरन एक मामले चौक थाने पर समझौता पर हस्ताक्षर करवा कर कही छोड़ दिये। तबसे आज तक घर नहीं आये।
इस सम्बन्ध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह बताया कि तहरीर के आधार पर चारों लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार
न्यू सूर्या टाइम महराजगंज
