जनपद महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में तथा नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना/अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में,क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री बसंत सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम श्री सजनू यादव के नेतृत्व में साइबर अपराधों के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में माह दिसम्बर 2025 के दौरान साइबर क्राइम थाना महराजगंज द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 05 साइबर अपराध पीड़ितों के कुल ₹7,76,177/- (सात लाख छिहत्तर हजार एक सौ सतहत्तर रुपये) उनके बैंक खातों में सुरक्षित रूप से वापस कराए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ितों को साइबर ठगों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर्षक ऑफर, फर्जी लिंक, एपीके फाइल, व्यक्तिगत डाटा हैकिंग एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया था। पीड़ितों द्वारा समय रहते साइबर हेल्पलाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में साइबर थाना टीम द्वारा संबंधित बैंक एवं तकनीकी एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर धनराशि को होल्ड कराते हुए रम्भू जायसवाल पुत्र दीनानाथ जायसवाल, निवासी उस्का, थाना पनियरा। उमेश कुमार साहनी पुत्र चन्द्रदेव, निवासी हथिया करमहा, थाना नौतनवा।,सुभाष चन्द्र पुत्र स्व0 अनिरुद्ध, निवासी वार्ड नं0 23 जैनी छपरा, थाना कोठीभार।आलोक पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय, निवासी शोंधी पोस्ट लक्ष्मीपुर, थाना कोल्हुई।आफलाब आलम पुत्र फिरोज खान, निवासी पनियरा,थाना पनियरा इन सभी पीड़ितों के खातों में वापस कराया गया।
संवाददाता शिवेन्द्र गौतम(न्यू सूर्या टाइम)
