थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) चौक स्थानीय थाना क्षेत्र चौक नगर पंचायत में खिचड़ी मेला मे ड्यूटी के दौरान साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव मय टीम द्वारा थाना चौक के अंतर्गत महाराजगंज क्षेत्र में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना एवं उनसे सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी/लिंक फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी केवाईसी अपडेट, ऑनलाइन खरीदारी में धोखाधड़ी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें और अपनी व्यक्तिगत व बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई तथा लोगों को साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। नागरिकों को यह बताया गया कि समय पर शिकायत दर्ज कराने से ठगी की राशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
इसके अतिरिक्त, आमजन को नए कानूनों के बारे में भी जानकारी दी गई, जिनमें साइबर अपराध से संबंधित कड़े प्रावधानों एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का उल्लेख किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं सतर्क रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करे।
संवाददाता शिवेन्द्र गौतम (न्यू सूर्या टाइम) चौक नगर पंचायत महराजगंज
