चौक थाना /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुरिया निवासी श्रवण कुमार पासवान पुत्र स्व.अधारे पासवान ने थानाध्यक्ष चौक को लिखित प्रार्थनापत्र देकर बताया कि बीते 27-12-025 समय करीब शाम 7 बजे प्रार्थी का लड़का राजन पासवान जो हीरो एजेन्सी ठेकी चौराहा चौक बाजार में काम करता है अपने हीरो एजेन्सी दूकान के सामने खड़ा था तभी पीछे से गाड़ी नं – KA03HJ 5484 फैसन फ्रो मोटर साइकिल का चालक अमन यादव पुत्र अरविंद यादव निवासी केवलापुर कला ने लापरवाही से पीछे से ठोकर मार दिया जिससे प्रार्थी के लड़के का दाया पैर टूट गया। घायल राजन को एम्बुलेंस द्वारा चौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया तब प्रार्थी अपने बेटे को महराजगंज जिला अस्पताल ले गया,प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोरखपूर के लिए रेफर कर दिया गया।
परिजन गोरखपुर न ले जाकर महाराजगंज के निजी अस्पताल में दवा इलाज करा कर शुक्रवार को स्थानीय थाने में लिखित सूचना देकर कार्यवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में चौक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है जांचोपरांत नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी।
संवाददाता दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)

