सिंदुरिया थाना /जनपद महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कसमरिया निवासी कमलेश यादव ने अपने बेटे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार कमलेश ने बताया कि बीते 28 दिसम्बर की रात लगभग 8 बजे हमारा बेटा बंटी मुझे गालिया देते हुए मारने लगा जिसमे मेरे सर और आख पर काफी चोटे आई है।लोगों के बीच बचाव पर जान मारने की धमकी भी दी।
इस सम्बन्ध मे सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया की बंटी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
संवाददाता दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
