सिंदुरिया थाना /जनपद महराजगंज (न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमही निवासिनी नाजमा खातुन पुलिस को तहरीर देकर अपने ऊपर मारपीट व दहेज का उत्पीड़न का आरोप लगाई है। जिस पर सिंदुरिया पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत की है।
जानकारी के अनुसार नाजमा ने बताया कि हमारी शादी 27 फरवरी 2023को सबरे आलम पुत्र सैलाब अली निवासी लक्ष्मीपुर थाना ठूठीबारी से मुस्लिम रिति रिवाज से हुई थी। विवाह मे मेरे पिता द्वारा अपने हैसियत के हिसाब से मोटरसाइकिल व नकद सामान देकर विदाई की।वहां सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक पति व ससुराल के लोग कम दहेज का ताना मारते हुए और दहेज की माग करने लगे। पूरी बात अपने पिता को बताई और कुछ के मध्यस्थता के बाद मायके के लोगो के साथ ससुराल पंचायत कर ससुराल मे रहना शुरू कर दी। अप्रैल 2024 के पहले सप्ताह मे पति सबरेआलम,देवर महमूद, ससुर सैलाब अंसारी व सास कमरुन निशा दहेज के लिये प्रताड़ित करने लगे मना करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
संवाददाता दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
