पनेवा पनेई/जनपद महराजगंज/मधुबनी शाखा मे पानी कम होने से दिनाँक 29/12/2025 दिन सोमवार को पनेवा पनेई व मंगलपुर बीच लगभग आधा दर्जन किसानों ने पंपसेट से गेहू की सिचाई करते दिखे। डीजल महंगी होने के कारण किसान हताश और निराश दिख रहे हैं। किसानों का कहना है कि पंपसेट से गेहू की सिचाई की मजबूरी होने के कारण जेब ढीली हो रही है।
जिले की मुख्य फसल में शामिल गेहूं की बोआई समाप्त हो चुकी है। रबी फसल में शामिल गेहूं समेत अन्य फसलों की पहली सिचाई किसानों द्वारा जोर-शोर से की जा रही है परंतु जिले से गुजरने वाली हर छोटी-बड़ी नहरों में पानी कम है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पंपसेट का सहारा लेना पड़ रहा है। पंपसेट से सिंचाई महंगी होने के कारण किसान हताश और निराश दिख रहे हैं। किसानों का कहना है कि पंपसेट से सिंचाई की मजबूरी होने के कारण जेब ढीली हो रही है, कृषि लागत भी बढ़ जाती है
दरअसल कृषि प्रधान इस जिले में सरकार द्वारा सिचाई के लिए उपलब्ध साधन में नहर प्रमुख है। इधर किसानों को फसल की पहली सिंचाई करनी है लेकिन नहर से पानी कम होने से दिक्कत हो रही है।
संवाददाता दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)