सिंदुरिया थाना /जनपद महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुण्डेरी टोला रतनपुर निवासी रामचंदर यादव ने तहरीर देकर बताया कि बीते 24 दिसम्बर की शाम छह बजे जमीनी विवाद को लेकर धमेन्द्र चौहान,सूरज चौहान व धमेन्द्र की पत्नी निवासी पडरी उर्फ़ मीरगंज ने कदुआगंज चौराहे पर मुझे व मेरे लडके दीनानथ को घेर कर गालिया देते हुए मारने लगे जिससे हम दोनों काफी चोटे आई।
इस सम्बन्ध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम बिधिक कारवाई की जा रही है।
संवाददाता दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
