सिंदुरिया थाना /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर एकडंगा चौरसिया टोला निवासिनी निशू ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर अपने ऊपर मारपीट व दहेज का उत्पीड़न का आरोप लगाई है। जिस पर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सिंदुरिया पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत की है।
जानकारी के अनुसार निशू ने बताया कि हमारी शादी बीते दो जून को कृष्णा यादव पुत्र घनश्याम यादव निवासी सवलपुर भनौटी थाना औराई जनपद भदोही से हिन्दू रिति रिवाज से हुई थी। विवाह के बाद मेरे पति मुझे लेकर मुम्बई चले गये और वहां एक माह सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक हमारे पति एक दिन मुझे अकेले छोडकर कहीं चले गये। कुछ इंतजार कर मै मुम्बई से अपने मायके लक्ष्मीपुर एकडंगा आई। पूरी बात अपने घर वालों को बताई और कुछ दिन बाद मायके के लोगो के साथ ससुराल भदोही गई वहां पंचायत कर ससुराल मे रहना शुरू कर दी। 15 दिन बाद हमारे ससुर घनश्याम यादव, सास व ननद दहेज के लिये प्रताड़ित करने लगे मना करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया।
इस सम्बन्ध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
(रिपोर्ट) दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
