घरेलू विवाद के लेकर थाने पर गए थे शैलेश
मामला रफ़ा-दफा करने के एवज में 30000/-की मांग का आरोप
जनपद महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद के सिंदुरिया थानाक्षेत्र के पतरेंगवा निवासी शैलेश कुमार पुत्र रामअवध ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज को सम्बोधिय एक प्रार्थनापत्र जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराते हुए कहा है कि वह जनपद के प्रतिष्ठित बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत है,विगत 17/6/ 2025 को प्रार्थी के भाई द्वारा जमीन का विवाद राजेश पुत्र रामकिशुन नवका टोला दक्षिण सिसवा बाजार जनपद-महराजगंज के साथ विवाद हो गया था जिसके सम्बन्ध में वह दिनाँक 18/06/25 को स्थानीय थाने गया था जहां उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुनील यादव, रणविजय, उपनिरीक्षक आदि बैठे थे, मामले को रफा-दफा करने के लिए उपनिरीक्षक सुनील यादव ने कहा कि 30000/- रूपये दीजिए जैसा चाहोगे वैसा हो जायेगा, राजकुमार साहब ने कहा है! जब प्रार्थी ने उक्त रूपये देने में असमर्थता दिखाई तो वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मेरी गरीमा को तार-तार कर जबरन थाने के लॉकअप में 3 घण्टा जमीन पर बैठाये रखा,और कहा कि पत्रकार लेकर घूम रहा है बैठाओ इसको थाने में,जिससे प्रार्थी की प्रतिष्ठा धूमिल हुई और भावना आहत हुई है तथा प्रार्थी को सामाजिक और मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया है।शैलेश ने बीते मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित शिकायती प्रार्थनापत्र मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराकर कार्यवाई की मांग की है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
