दहेज में तीन लाख नकद व एक सोने की चेन की अतिरिक्त मांग को लेकर प्रताड़ित और हत्या का आरोप
संदिग्ध हालत में फंदे से जुलती मिलती थी विवाहिता
सिंदुरिया थाना /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत महुअवां वार्ड नंबर 10 निवासी अवधेश पुत्र रामराज ने सिंदुरिया थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री पुनम की हत्या दहेज के कारण उसके ससुरालीजनों द्वारा किया गया है। तहरीर में बताया कि उसकी बेटी पुनम की शादी गोविन्द नामक युवक से हुई थी। विवाहोपरांत पुनम को ससुरालीजनों द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पति गोविन्द, सास रम्भा और देवर सोनू तीन लाख रुपये नकद एवं एक सोने की चेन की मांग कर रहे थे
जिसकी जानकारी पुनम स्वयं उन्हें कई बार दे चुकी थी जिसके संबंध में कई बार पंचायत व थाने में शिकायत भी की गई थी।बुद्धवार को दोपहर लगभग दो बजे पुनम से उनकी अंतिम बार बात हुई थी,जिसमें उसने बताया कि उसे फिर से दहेज को लेकर मारा-पीटा जा रहा है।
बाद में परिजनों को सूचना मिली कि पुनम की हत्या कर दी गई है। जब परिजन मिठौरा बाजार पहुंचे तो वहां पुनम का शव पड़ा हुआ देखकर अवाक रह गए।लिखित सूचना देकर उक्त के खिलाफ कार्यवाई की मांग किया था
इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और साथ ही मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी मृतका के पति, सास,और देवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
