सिंदुरिया थाना /महराजगंज न्यू सूर्या टाइम। स्थानीय थाना क्षेत्र ग्राम सभा पतरेगवां टोला अरनहवा में दिनांक 29/4/2025 दिन मंगलवार की रात एक युवती ने दुपट्टे से छत की कुण्डी से लटक कर जान देने के मामला प्रकाश में आया है।

सूत्रों के मुताबिक आपको बता दे की दिनांक 29/4/2025 को महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पतरेगवां टोला अरनहवा गांव में एक युवती ने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा बनाकर छत की कुण्डी से फांसी लगा ली। संजना की शादी एक वर्ष पूर्व श्याम देउरवा थाना के नेबुइआ के चंदन के साथ हुआ था।ग्रामीण बताते हैं कि अभी बीते 10 अप्रैल को एक शादी में अपने मायके अरनहवां आई थी। सब कुछ ठीक चल था। एक सप्ताह उसका पति चंदन भी गुजरात से घर आया था वह भी शादी में आया था और वह पत्नी के साथ एक सप्ताह उसके साथ अपने ससुराल में रहा तथा दो दिन पूर्व गुजरात कमाने चला गया। उधर मंगलवार की रात संजना भोजन करने के बाद सोने गई और कमरे दुपट्टे के सहारे लटक गई। सुबह जब कोई चहल-पहल नहीं दिखा तो उसके बाबा घर में देखें तो संजना घर में कुण्डी से लटकी मिली। इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया की घटना की सूचना मृतका के बाबा द्वारा प्राप्त हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार (न्यू सूर्या टाइम)
