मिठौरा ब्लाक/ महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)क्षेत्र के ग्राम सभा कसमरिया में दिनाक 17/3/2025 दिन सोमवार को नौ दिवसीय श्री श्री शतचण्डी महायज्ञ की मंगल कलश यात्रा ग्राम सभा कसमरिया से गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी। कलश यात्रा में शामिल 501 कुँवारी कन्याएँ अपने सिर पर मंगल कलश लेकर कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। इस यज्ञ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल के द्वारा जगसाला का फीता काटकर किया गया शुभारंभ और कलश यात्रा यज्ञ स्थल हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर ग्राम सभा खजुरिया,पकड़ियार,दरहटा,झंझनपुर चौराहा,अरनहवा हनुमान मंदिर होते पेनवा पनेई से होकर यज्ञ स्थल के पास पोखरें से कलश में जल भर कर वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से कलश को स्थापित किया गया।
इस दौरान कलश यात्रा में भक्तगण व महिलाए मंगलगीत गाते हुए कलश यात्रा में शामिल रही। भक्तो के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। साथ ही सैकड़ों मोटरसाइकिल, टैक्टर-ट्राली व बोलेरो पर सवार महिला-पुरुष भक्तगण कलश यात्रा में शामिल रहे। यज्ञ के यज्ञाचार्य पण्डित संजय मिश्र मुख्य यजमान श्रीकांत गुप्ता व हरिहर साहनी द्वारा मंत्रोच्चार से कलश स्थापित कराया । यज्ञ में प्रतिदिन राम आदर्श रामलीला मण्डल तिनहवा कुशीनगर के कलाकारों द्वारा भव्य रामलीला का भी आयोजन किया जायेगा। प्रवचन कर्ता शुभम शास्त्री व भैरव दास द्वारा संगीत मय सत्संग सुनाय जायेगा। सिंदुरिया थाना की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही कलश यात्रा में ग्राम प्रधान संदेश पटेल, अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, कोषाध्यक्ष बसंत चौधरी,संजय पटेल,व्यवस्थापक दिग्विजय निषाद, राजेश पांडेय, यज्ञसंचालक मुक्तिनाथ वर्मा ,खदेरू मास्टर,जितेंद्र पटेल, बिश्वमभर पटेल, सतीश गुप्ता, संतोष निषाद, प्रदीप गुप्ता,दुर्गेश शर्मा,शत्रुघ्न निषाद, उमेश गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, अमित शर्मा, दीपचंद सहानी,सोनू साहनी, जितेंद्र गौड़,रवी शर्मा,गौतम गौड़, धीरेंद्र गुप्ता, बिट्टू पटेल सहित ग्रामीण व क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
