सिंदुरिया थाना /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण के सोनवल माइनर के सामने दिनाँक 12/3/2025 दिन बुधवार रात लगभग नौ बजे पिक अप मे अचानक आग लग गई।
सूत्रों के मुताबित आपको बता दे की पिकअप संख्या UP56AT 0459 का ड्राइवर दिनेश पटेल बरवा निवासी गाडी लेकर अपने घर जा रहा था।अभी वह पिपरा कल्याण गांव के सामने नहर पर पहुंचा था कि अचानक गाड़ी मे आग लग गई । किसी तरह से गाड़ी के ड्राइवर अपना जान बचाकर बाहर निकला और 112 नम्बर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी और फायरब्रिगेड को सूचना दी तब तक गाड़ी जल चुकी थी। मौके पर कुछ ग्रामीणों ने बालू व पानी फेंककर आग बुझाई तब-तक गाड़ी पूरी जल चुकी थी।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
