जनपद महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद के पूर्व भाजपा नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता राही मासूम रजा को आज दिनाँक 10/3/2025 को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मासूज रजा को ये सजा हत्या, दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले में सुनाई गई है। संतकबीर नगर जिले के एक गांव की रहने वाले किशोरी अपने पिता के साथ महराजगंज शहर में पूर्व भाजपा नेता राही मासूम के घर में किराए पर रहती थी।
किशोरी का पिता ठेला लगाकर जीवन यापन करता था। आरोप है कि पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा की नियत खराब हुई तो उसने किशोरी से दुष्कर्म, उसकी बहन से छेड़छाड़ की। उसके कृत्य को किशोरी के छोटे भाई ने देख लिया तो उसकी पिटाई कर दी थी। घटना के आहत होकर किशोरी के पिता ने जान दे दिया था।
संपादक शिवेंद्र गौतम(न्यू सूर्या टाइम)
