-बिना दस्तावेज घुसपैठ करने वाला बांग्लादेशी गिरफ्तार, होली से पहले नेपाल सीमा पर चौकसी तेज
-भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस और एसएसबी की पैनी नजर
-सीमा पर सतर्कता का असर, अवैध रूप से घुसपैठ की कोशिश नाकाम – एक व्यक्ति गिरफ्तार
निचलौल थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। होली के त्योहार को देखते हुए नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद किया गया है, जिसके चलते पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 10 मार्च 2025 को चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान नेपाल सीमा पर स्थित पीलर संख्या 501/6 ग्राम मटरा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सैफुल इस्लाम (35 वर्ष) पुत्र मोहम्मद इशान अली, निवासी ग्राम दुपूरिया, थाना जिनाइकटी, राज्य मायमनसिंह, बांग्लादेश बताया। जब उससे भारत में प्रवेश के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद निचलौल थाना में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 0069/2025, धारा 14(A) विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया है ।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
