जनपद महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) आज दिनांक 17 मार्च 2025 को महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश की आनंदीबेन पटेल ने महराजगंज जिला मुख्यालय पर एक कार्यक्रम के आयोजन में बच्चों को फ्री प्राइमरी स्कूल किट व भूमि पट्टा भी वितरण किया तथा आंगनवाड़ी के जिलाअध्यक्ष छाया भारती को प्रि स्कुल किट देकर सम्मानित किया गया और सभी आंगनबाड़ी बहनो को प्रोत्साहित किया महिलाओं के विकास एवं सुरक्षा के लिए लोगों को प्रेरित किया तथा बालिकाओं के साथ होने वाले अत्याचार बाल विवाह नाबालिक बच्चियों के साथ दुराचार के आए दिन मामलों को उन्होंने बड़ी गंभीरता से लेते हुए समाज को जिम्मेदार ठहराया समाज में जाकर इसके लिए कार्य करने की जरूरत है।
जिसे समाज में महिलाओं के सम्मान के लिए जागरूकता पैदा करने की जरूरत है कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक,बैंक ऑफ़ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया,इंडियन बैंक, एक्सिस बैंक, व बडौदा यूपी ग्रामीण बैंक के सहयोग से 200 आंगनबाड़ी केदो की प्रि स्कूल से शैक्षणिक कीट प्रदान की गई राज्यपाल महोदया ने कहा कि इन कीटों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और उनके प्रारंभिक विकास में सहायता मिलेगी इस मौके पर जिले के सदर विधायक जय मंगल कनौजिया पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व जिलाधिकारी अनुनय झा एव मुख्य विकास अधिकारी पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल आदि लोग उपस्थित रहे
संवाददाता शत्रुजीत मंडल(न्यू सूर्या टाइम)
