सिंदुरिया थाना/ महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरवा सोनिया निवासी शुभम भारती पुत्र रामपूरन भारती ने तहरीर देकर दी है ।सूत्रों के मुताबिक आपको बता दे की 6 फरवरी 2025 को रात लगभग आठ बजे अपने गांव के दिलीप गुप्ता के दुकान के दुकान के पास से जा रहा था। दुकान के पास खड़े अरशद ,मोहररू, रेयाज व सलीम जो हमारे गांव के ही निवासी हैं। चारों लोग हमें अपशब्द बोल रहे थे। मना करने पर गाली देते हुए मारने लगे जिससे हमारे सर में काफी चोटे लगी है। लोगों के बीच बचाव पर मेरी जान बची लोगों ने जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान मारने की धमकी देते हुए भाग गये l
इस सम्बन्ध मे सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया की पीड़ित द्वारा तहरीर मिली है मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
