चौक थाना/ महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में 26फरवरी को रास्ते में किशोरी से छेड़छाड़ किए जाने के मामले में पिता ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक आपको बता दे की एक किशोरी चौक बाजार से बीते 26 फरवरी शाम सात बजे अपने गांव आ रही थी। की कोतवाली थाना क्षेत्र मुण्डेरा कला का किशोर नामक व्यक्ति रास्ते में हमारे लड़की का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। बचाव में किशोरी ने चीख पुकार कर और हाथ छुडाकर भाग कर पूरी बात घर आकर बताई।
इस सम्बन्ध में चौक थानाध्यक्ष रामचरन सरोज ने बताया कि पीड़ित पिता के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
