जनपद महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)डीएम अनुनय झा, एसपी सोमेंद्र मीना सहित जिला आबकारी चयन समिति की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट परिसर पर आबकारी दुकानों हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।
महराजगंज : ई लॉटरी प्रक्रिया सायं 04 बजे शुरू हुई और
लगभग 5:30 बजे पूर्ण हुई। ई-लॉटरी हेतु डीएम अनुनय झा एसपी सोमेन्द्र मीना, अपर जिलाधिकारी, पंकज कुमार वर्मा आबकारी आयुक्त द्वारा नामित सदस्य और जिला आबकारी अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारी 03:30 बजे ही लॉटरी स्थल पर पहुंच गए। डीएम अनुनय झा ने उपस्थित सभी आवेदकों को संपूर्ण ई-लॉटरी प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया। उन्होंने मौके पर आवेदकों की सहमति से पारदर्शी तरीके से रेंडमाइजेशन का ट्रायल भी पूर्ण
कराया। इसके उपरांत रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूर्ण की गई। इसके उपरांत उनके निर्देश पर अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा ने देशी शराब, मॉडल शॉप, कंपोजिट दुकानों और भांग की दुकानों आवंटित दुकानों और आवंटियों की सूची को पढ़कर सुनाया। साथ ही लॉटरी स्थल पर स्क्रीन पर सूची को प्रदर्शित किया गया। डीएम अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट और जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पर चस्पा करने साथ एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया।
जनपद में कुल 285 देशी शराब/कंपोजिट दुकान/मॉडल शॉप/भांग की दुकान के सापेक्ष 2297 आवेदनकर्ताओं द्वारा 4878 आवेदन प्राप्त हुआ था। इनमें देशी मदिरा की 179, कंपोजिट शॉप 100, मॉडल शॉप 02 और भांग की 04 दुकानों की नीलामी की गई।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
