घुघली थाना /महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध व वारंटियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के निकट पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह थाना घुघली द्वारा टीम गठित की गयी। जिसके क्रम में न्यायालय श्रीमान् किशोर न्याय बोर्ड जनपद महराजगंज से मु0न0- 642/15 मु0अ0सं0 642/15 धारा 363/366/376 IPC मे जारी गिरफ्तारी अधिपत्र अभियुक्त राधेश्याम पुत्र दीनानाथ निवासी हरखपुरा टोला तिनघरवा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारन्टी के विरुद्ध विधिक कार्यवाई करते हुए माननीय न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
