सोनौली थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देश पर व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी और सनौली थाना अध्यक्ष अंकित सिंह की नेतृत्व में व SSB की संयुक्त टीम के द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस व SSB टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 26 फरवरी 2025 को पिलर संख्या 519 के पास से भारी मात्रा में 863 साड़ियां व 247 लेडीज सूट बरामद किए सभी वस्त्रों को कब्जे में लेकर थाना सोनौली में धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सूचना देकर मामला सौंप दिया गया।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस व SSB की सक्रियता को देखते हुए अब तस्करों के लिए सीमा पार सामान लाना आसान नहीं होगा। अधिकारी लगातार सतर्कता बरत रहे हैं और आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखने की बात की हैं।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
