ग्राम प्रधान ,सचिव और एडीओ पंचयत से कई बार शिकायत करने के बाद भी नही हुआ समाधान
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और सीडीओ महराजगंज को डांक से भेजा पत्रक
मिठौरा ब्लॉक/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम)मिठौरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरिया निवासी ग्रामीणों ने दिनाँक 24/2/2025 दिन सोमवार को बीडीओ को ज्ञापन देकर बताया कि ग्राम सभा में मकतब स्कूल से होकर शैलेष पटेल के मकान तक एक खडन्जा व चकमार्ग है जो वर्षो से खराब व छतिग्रस्त है जिस पर किसी भी दशा में आवागमन सम्भव नहीं है। चकमार्ग के दक्षिण तरफ एक पोखरी अवस्थित है। जिसका गाटा सं. 597 रकवा 0.117 हे0 जिसमें गांव का गन्दा पानी गिरता है लेकिन बर्षों से नाली की साफ सफाई न होने के कारण पोखरी का पानी ओभर फ्लो होकर सड़क पर फैल गया है जिससे राहगीरों को,आने जाने में असुविधा एवं परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ताओं ने शिकायती पत्र में बताया कि कई बार ग्राम प्रधान, सचिव व एडियो पंचायत उक्त नाली की सफाई के लिए कहा जा चुका है लेकिन कोई ध्यान नही दिया,हारथकर सीडीओ महराजगंज और माननीय मुख्यमंत्री योगियादित्य को डांक द्वारा पत्र भेजकर कार्यवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में विकासखंड अधिकारी मिठौरा राहुल सागर ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नही है जांचकर आवश्यक करवाई हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
