जिलाधिकारी से मिलकर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन किया कारवाई की मांगनिचलौल क्षेत्र के ग्राम सेमरहना के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी व जिला वनधिकारी को महजरनामा बनाकर दिया है ।
ग्रामीणों ने बताया की हमारे ग्राम सभा में हमारे भगवान शंकर पार्वती का मंदिर है जहां बहुत सारे पुराने पेड़ है। बीते 26 फरवरी को संतोष पांडे पुत्र चंद्रिका पांडेय व तौफिक पुत्र नजरुल्लाह दोनों ने मिलकर मंदिर प्रांगण से 13 हर पेड़ों को काटकर बेच दिया है । जिसमें आम चार, सागौन दो, आंवला दो ,कटहल दो, जामुन एक,बड़हर एक ,सेमल एक है।जब ग्रामीणों को पता चला तो बुधवार को शाम जाकर लकड़ी लद रही ट्राली को रोक दिया। फिर 112नंबर पर डायल कर पुलिस तथा वन क्षेत्राधिकारी को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी ने ट्रॉली से लकड़ी उतरवा कर मंदिर में रखवा दिया तथा ट्राली को छोड़ दिया। कोई कार्यवाही न करने से ग्रामीण आक्रोशित थे और ग्राम सभा से महजरनामा बनवा कर 110 लोगों से हस्ताक्षर करवा कर उप जिलाधिकारी निचलौल थानाअध्यक्ष निचलौल और वन क्षेत्राधिकार को दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि लकड़ी भूमाफियाओं के खिलाफ कोई कारवाई नहीं हुई जिससे नाराज ग्रामीणों ने आज दिनाँक 28/2/2025 दिन शुक्रवार महराजगंज जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया गया । प्रद्युम्नधर दूबे, दीनानाथ सिंह, राकेश चौहान,बाबूराम ,रामदर्शन यादव मनोज ,छोटेलाल, मुन्नी ,रामदरश,आशा ,कौशल्या ,वीरेंद्र सोनार ,नर्मदा ,तारा आदि उपस्थित रहे।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
