सिंदुरिया थाना/महराजगंज(न्यू सूर्या टाइम) स्थानीय थाना क्षेत्र सिंदुरिया सिसवा मार्ग पर रविवार की रात को अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को ठोकर मारी।
जानकारी के अनुसार गोबरही निवासी वकील अहमद व सुहेल अंसारी अपने घर से रात लगभग नौ बजे सिंदुरिया एम एच हास्पिटल पर अपने किसी परिचित को खाना पहुंचाने आ रहे थे।तभी सिसवा के तरफ से आ रही एक वाहन नवनिर्मित बाईपास के सटे लमुहवा ड्रेन पुलिया के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे दोनों लोग वही गिर गये। रहगिरो के सहयोग से हास्पिटल पहुंचाया गया जहां वकील अंसारी का एक पैर फैक्चर हो गया है।
मुख्य संपादक दिनेश कुमार(न्यू सूर्या टाइम)
